हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र व शुभ माना जाता है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। शिवजी का जलाभिषेक से लेकर अनेक तरह से पूजा की जाती है। सावन माह शुरू होते ही बहुत सारे त्यौहारों का आगमन भी होता है। इसी सावन मास में नवविवाहित बेटियां अपने मायके में पहला सावन का त्यौहार मनाने के लिए आती है। अगर कोई इस समय बेटियों से छोटा सा उपाय करवां लिया जाएं तो आपके घर में आजीवन मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य के भंडार भरे रहेंगे।