भरत ने झपट कर उन्हें उठाया और उनसे लिपट कर रो उठे। रोते रोते ही कहा, 'तुम्हे भी मुझ पर संदेह हो गया न लखन! फिर तू ही बता, क्या करूं ऐसे जीवन को लेकर कि जिसमें मेरा अनुज भी मुझ पर भरोसा नहीं रख पाता! मुझे न अयोध्या चाहिए, न यह देह! भैया को वापस अवध ले चल मेरे भाई और मुझ अधम को मुक्ति दिला! अब बस यह पापी देह छूट जाए...'