
worship of hanuman ji gives you blessings
भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार श्री हनुमानजी मंगल के कारक देव माने जाते हैं। हनुमानजी को प्रसन्न करना भी भगवान भोलेनाथ की तरह आसान माना जाता है, वहीं कलयुग के देव होने के कारण हनुमानजी का महत्व इस समय अत्यधिक बढ़ जाता है, और हर कोई उन्हें प्रसन्न करना चाहता है। ऐसे में आज हम आपको उस पेड़ के बारे में बता रहा हैं, जिसकी पूजा करने से हनुमानजी को तुरंत प्रसन्न किया जा सकता है...
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी को अमरता का वरदान प्राप्त है, यही वजह है कि कलियुग में सबसे ज्यादा पूजन हनुमानजी का होता है।
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस के अुनसार हनुमानजी को माता सीता ने अमरता का वरदान दिया था। इसी वरदान के प्रभाव से पवनसुत अष्टचिरंजीवी में शामिल हैं। हनुमानजी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए बस मन में उनका ध्यान करना ही काफी होता है।
मंगल और शनि के दिन जरूर करें ये पूजा
हनुमानजी को मंगलवार और शनिवार बहुत प्रिय हैं। इस दिन पीपल की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं, लेकिन मनोकामना जल्द पूरी करना चाहते हैं तो दोनों दिनों में पीपल की पूजा या फिर इसके पत्तों के कुछ चमत्कारी उपाय कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
मान्यता है कि पीपल के पूजन से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं, गंभीर रोग और कुंडली दोषी भी इनकी कृपा से नष्ट हो जाते हैं।
इस बात का रखें खास ध्यान
हनुमानजी को प्रसन्न करने के उपाय करने से पहले ध्यान रखें कि आपका मन विचार पूरी तरह से शुद्ध हों। किसी भी तरह के क्लेश, द्वेष व बुरा कार्य करने से बचें। साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहें। ऐसे व्यक्ति की मनोकामनाएं हनुमानजी जल्द पूरी करते हैं।
दूर होगी पैसों की समस्या
यदि आप पैसों की समस्या या फिर रोग से परेशान हैं, तो मंगलवार व शनिवार को यह उपाय जरूर करना चाहिए। सप्ताह के हर मंगलवार व शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लाएं।
इस बात का ध्यान रखें की पत्ते कटे-फटे या खंडित न हों, इसके बाद उन्हें साफर पानी से धो लें। पत्तों पर कुमकुम, अष्टगंध और चंदन मिलाकर रामनाम लिखें। राम नाम लिखते समय हनुमान चालीसा का पाठ करते जाएं। बाद में पत्तों की माला बना लें।
माला तैयार होने के बाद पूजन थाली में रखें और हनुमान मंदिर में जाकर भगवान का विधि विधान से आह्वान करेंं, फिर पत्तों की माला उन्हें अर्पित कर दें। ये उपाय लगातार करते रहें, जल्द ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।
Updated on:
26 May 2020, 8:34 AM IST
Published on:
26 May 2020, 8:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.