26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Rajasthan Rain: राजस्थान में भारी बारिश बनी आफत, पार्वती नदी में बहा मिनी ट्रक, 4 में से 2 लोगों को बचाया

Rajasthan Rain: राजस्थान में भारी बारिश बनी आफत, पार्वती नदी में बहा मिनी ट्रक, 4 में से 2 लोगों को बचाया

राजस्थान के हाड़ौती में हुई भारी बारिश और कोटा में बांधों से लगातार पानी छोड़ने से चंबल नदी के बहाव ने धौलपुर जिले में नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों के लिए मुसीबत बढ़ा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Aug 2025, 11:08 AM IST

Parvati-river

पार्वती नदी में बहा ट्रक। फोटो: पत्रिका

धौलपुर। राजस्थान के हाड़ौती में हुई भारी बारिश और कोटा में बांधों से लगातार पानी छोड़ने से चंबल नदी के बहाव ने धौलपुर जिले में नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों के लिए मुसीबत बढ़ा दी। वहीं, सड़क पर बनी पुलिया से निकलने वाले लोगों के लिए भी भारी बारिश आफत बनी हुई है। धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में आज सुबह रांडोली पुलिया से निकल रहा एक मिनी टैंकर पानी में बह गया।

इधर, चंबल नदी के रौद्र रूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने भरतपुर संभाग मुख्यालय से सेना बुला ली। मेजर अभय निगम के नेतृत्व में सेना धौलपुर पहुंच गई और उन्होंने गुरुवार दोपहर में कुछ गांवों को जिला प्रशासन की टीम के साथ जायजा भी लिया। सेना के जवानों को प्रशासन ने वाच एंड वेट की स्थिति में रखा है।

पार्वती नदी में बहा मिनी ट्रक

जानकारी के अनुसार मनिया थाना क्षेत्र में रांडोली पुलिया से सुबह एक मिनी ट्रक गुरजा, जो रपट पर तेज बहाव के कारण पार्वती नदी में बह गया। इस वक्त मिनी ट्रक में चालक-परिचालक सहित चार लोग सवार थे। जिनमें से दो को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया और बाकी दो लोगों की तलाश जारी है।

जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है और जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। निचले क्षेत्रों के गांवों में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो आवश्यकतानुसार निगरानी के साथ राहत एवं रेस्क्यू कार्य में जुटी हैं।

बढ़े जलस्तर से करीब 2500 लोग प्रभावित

जिले में चंबल के बढ़े जलस्तर से करीब 2500 लोग प्रभावित हुए हैं। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विशेष महिला और बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों को पहले निकाला गया। वहीं, जिला प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए अलर्ट पर है।