धौलपुर.
सरकारी नल से पानी सप्लाई को लेकर सदर थाने के गांव कासिमपुर में मंगलवार को बवाल हो गया। मामूली बात को लेकर हुआ ये विवाद इतना तूल पकड़ लेगा, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था। जानकारी के मुताबिक विवाद पानी की बात पर होने की बात सामने आ रही है। अचानक हुए इस मामले के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच करने में जुटी है।