धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया डकैत लुक्का के पास से 5 हथियार जब्त किए गए। जिनमें एक 306 बोर इंग्लिश रायफल, एक सिंगल शॉट 315 बोर, 1 सिंगल शॉट 306 बोर, दो देशी कट्टे और 60 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए। डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का पुत्र विजय सिंह गुर्जर निवासी देव का पुरा थाना इलाका कोतवाली जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार है। इसके अलावा डकैत लुक्का मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में भी संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।