रामेश्वरम के नाम से भी विख्यात ऐतिहासिक शिव मंदिर
सैंपऊ महादेव मंदिर को रामरामेश्वर भी कहा जाता है। बताते है कि मुनि विश्वामित्र के साथ भ्रमण पर आए भगवान श्री राम ने पूजा अर्चना के लिए इस शिवलिंग की स्थापना की थी। कालांतर में यह नीचे दब गया और ऊपर झाड़ व वनस्पतियां उग गई। श्याम रतन पुरी ने जब यहां खुदाई की तब यह शिवलिंग बाहर निकला। पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि यहां सावन और फाल्गुन मास में मेला रहता है। दीपदान, बेलपत्र के साथ विशेष प्रकार की पूजा भी की जाती है शिवलिंग 1 साल में तीन बार रंग बदलता है। यूपी, एमपी सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए आते हैं।