
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे के श्मशान गृह मुक्तिधाम में बीती रात्रि अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया की। सुबह लोगों को इसका पता लगते ही तरह-तरह की चर्चा का बाजार गरम हो गया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कस्बे में हुई एक मौत के अंतिम संस्कार के लिए लोग जब मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां एक पुरानी चिता के पास तांत्रिक क्रिया में काम आने वाला सामान रखा हुआ मिला।
लोगों ने जब छानबीन की तो वहां तीन चार लोगों के बैठने व तांत्रिक क्रिया का आसन व अन्य फुटकर सामान रखा हुआ मिला। कयास लगाया जा रहा है कि यह तंत्र क्रिया अज्ञात लोगों ने बीती रात्रि को की गई है। यह किसी मार्शल गाड़ी के द्वारा रात्रि में आने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें : गाड़ी और मकान फिर भी बने हुए हैं सरकार के ‘गरीब मेहमान’
आज के समय में भी तांत्रिक क्रिया जीवित है और तंत्र मंत्र द्वारा श्मशान में की गई इस क्रिया के बारे में कस्वे के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं एवं दहशत है। बड़े बुजुर्ग लोगों का कहना है कि ऐसी क्रियाओं द्वारा मृत आत्माओं को सहने की क्रिया रात्रि काल में की जाती है जिसका तांत्रिक अनुचित लाभ लेते हैं।
Published on:
02 Jan 2023 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
