30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करेले का जूस पीने के फायदे l क्यों पीना चाहिए करेले का ज्यूस

Health benefits of bitter guard juice:खाने या पीने में जब करेले का नाम आता है। तो लोगों के दिल में इसकी कड़वाहट को लेकर एक अजीब सी लहर दौड़ जाती है। क्योंकि इसका स्वाद किसी को भी अच्छा नहीं लगता। पर इसे पीने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसका सेवन रोज करने लगेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anjali pratap singh

•

Updated: 14 Aug 2023, 12:33 PM IST

karele_ka_juice.jpg

Health benefits of bitter guard juice

Benefits of bitter guard juice:करेले का जूस पीने के फायदे l क्यों पीना चाहिए करेले का ज्यूस

खाने या पीने में जब करेले का नाम आता है। तो लोगों के दिल में इसकी कड़वाहट को लेकर एक अजीब सी लहर दौड़ जाती है। क्योंकि इसका स्वाद किसी को भी अच्छा नहीं लगता। पर इसे पीने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसका सेवन रोज करने लगेंगे। इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। लोग करेले को देखना तक पसंद नहीं करते। पर इसके जबरदस्त फायदे आपको चौंका देंगे। आइए जानते हैं करेले के जूस के बहुत से फायदे।

यह भी पढ़ें-तुरंत वजन घटाने का बेस्ट तरीका, लेकिन पहले जान लें रिस्क के बारे में

1.इम्यूनिटी:

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इन्फेक्शन और बीमारी का बढ़ता खतरा चिंता का विषय है। इससे बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना होगा। करेले के जूस या पानी का सेवन अपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। जो अपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल इसे तैयार करने के लिए आपको एक बड़ा करेला लेना है। और उसे आधा काट लें और पानी में उबाल लें। फिर उसके ठंडे होने का इंतेजार करें। उसके बाद छलनी से इसे छान लें l और थोड़ा नमक डालकर पिए आप इस जूस का सेवन सुबह और शाम करें।

यह भी पढ़ें-पानी के साथ पिएं चिया सीड्स होंगे कई फायदे


2. डायबिटीज:

करेले के जूस या पानी के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। और एंटीऑक्सिडेंट आपके फंक्शन को ठीक तरह से काम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-गलत दिनचर्या से होने वाले रोगों को रोकता है कोदो, सेवन करने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे

3. पाचन क्रिया:

करेले का पानी और जूस अपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इसमें फॉस्फोरस की भरपुर मात्रा होती है। जो कब्ज़ की समस्या को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें- फूड पॉइजनिंग में खाली पेट नींबू पानी पीने से मिलता आराम

4. स्किन:

अगर आप करेले के जूस या पानी का सेवन नियमित रूप से करते हैं। तो आपकी स्किन को भी बहुत फायदे होते हैं। स्किन चमकदार हो जाती और ग्लो करने लगती है। और दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं। इसके साथ ही आपको स्किन इन्फेक्शन से भी छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें-रात में दही खाने से करना चाहिए परहेज, जानिए हैरान करने वाली वजह

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।