29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए भोजन में इन चीजों को भी कर सकते हैं शामिल, यहां पढ़ें

Health Tips: विटामिन डी की कमी होने पर आपको कमजोर हड्डियों, स्क्लेरॉसिस, मांसपेशियों की दुर्बलता, डिप्रेशन और यहां तक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 3 Sep 2021, 11:25 PM IST

health tips

Health Tips: आम धारणा है कि हमारे शरीर के लिए जरूरी विटामिन डी की खुराक हमें धूप यानी सूरज की रोशनी से ही मिल सकती है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के चलते धूप का एक्सपोजर हमें न के बराबर मिलता है। ऐसे में इसके कुछ स्रोत आप अपने भोजन में शामिल कर विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचा सकती हैं।

किसी भी दूसरे विटामिन और मिनरल की ही तरह विटामिन डी भी हमारे शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में एक मददगार की भूमिका निभाता है। विटामिन डी की कमी होने पर आपको कमजोर हड्डियों, स्क्लेरॉसिस, मांसपेशियों की दुर्बलता, डिप्रेशन और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक का खतरा हो सकता है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत है और रोजाना 10 से 15 मिनट की धूप में बिताकर आप इसकी कमी दूर सकती हैं। इसी के साथ अगर अपने खानपान में कुछ बदलाव करके भी आप इसे हासिल कर सकती हैं और खुद को सेहत संबंधी खतरों से काफी हद तक सुरक्षित कर सकती हैं।

Read More: अंकुरित चने के सेवन के है कई चमत्कारिक फायदे, यहां पढ़ें

टोफू
टोफू चाहे किसी भी प्रकार का हो, विटामिन डी का एक अच्छा शाकाहारी विकल्प है। एक कप टोफू में आपकी रोजाना की जरूरत का 39 फीसदी विटामिन डी मौजूद होता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है। आप इस पोषण का कितना फायदा ले सकती हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह पकाती हैं।

मशरूम
सभी तरह के मशरूम विटामिन डी के स्रोत नहीं होते। शीटेक मशरूम फ्रेश या सूखे रूप में इस विटामिन से भरपूर होते हैं। मायटेक और मोरेल मशरूम विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं। सूरज की रोशनी से बढऩे के कारण इन मशरूम्स में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

Read More: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख़ास ध्यान

फॉर्टिफाइड अनाज
सुबह के नाश्ते में अगर आप अनाज लेना पसंद करती हैं तो अब अपने लिए विटामिन डी से फॉर्टिफाइड अनाज ले आएं। बेशक ये विटामिन्स के बेहतरीन स्रोत नहीं हैं और इन्हें नियमित रूप से खाना नुकसानदायक भी हो सकता है लेकिन कभी - कभार इन्हें खाना स्मार्ट फूड चॉइस साबित हो सकता है।

गैर डेयरी उत्पाद
अगर डेयरी का दूध आपको पसंद नहीं है तो दूध के कुछ अन्य प्रकार अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। बादाम और सोया दूध 25 फीसदी तक की रोजाना की विटामिन डी की खुराक पूरा करते हैं। साथ ही ये कैल्शियम से भी भरपूर होते हैं। इसलिए आप इन्हें अपना सकती हैं।

Read More: ब्रेन को बूस्ट ये करेंगे हैल्दी फूड, नियमित सेवन करने से तुरंत दिखने लगेगा असर

डेयरी उत्पाद
गाय या बकरी का दूध विटामिन डी से भरपूर होता है। गाय के दूध से अपनी रोजाना की जरूरत का 50 प्रतिशत तक विटामिन डी हासिल किया जा सकता है, वहीं बकरी के दूध से 31 प्रतिशत। इसके अलावा ह्यह्यकोई भी ऑर्गेनिक दूध सेहतमंद होता है क्योंकि वह कैल्शियम से फॉर्टिफाइड होता है। दूध के अलावा चीज, बटर, दही, छाछ से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।