ब्रेन ट्यूमर के कारणों में हानिकारक रेडिएशन, आनुवंशिक रोग और इम्यूनिटी को प्रभावित करने वाले कारकों के संपर्क में आना भी हैं. तेज सिरदर्द, दौरे पड़ना, अकारण उल्टी होना, चक्कर आना जैसे कुछ लक्षण हैं, जो ब्रेन ट्यूमर की ओर इशारा करते हैं. ब्रेन ट्यूमर के इलाज की जब भी बात आती है तो यह अंग्रेजी दवाओं के माध्यम से होती है. सर्जरी से जरिए ब्रेन ट्यूमर की गांठ को हटाना भी एक उपाय है. लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय हैं, जो ब्रेन ट्यूमर की बीमारी का वैकल्पिक उपचार हो सकते हैं और इनके परिणाम भी बेहतर दिखते हैं.