मेलेनोमा स्किन कैंसर (Skin Cancer) का सबसे घातक रूप है। यह त्वचा पर मौजूद तिल (moles) में भी विकसित हो सकता है और उनका आकार, रंग, या आकृति बदल सकता है। इसके अलावा, तिल में दर्द या खुजली जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। हर वर्ष हजारों लोग इस खतरनाक बीमारी का शिकार होते हैं, इसलिए इसके प्रति जागरूकता जरूरी है।