दीप्ति (Deepti Sadhwani weight loss) ने अपनी डाइट में क्रांतिकारी बदलाव किया। उन्होंने चीनी, प्रोसेस्ड फूड और प्रिजर्वेटिव्स को पूरी तरह से त्याग दिया और ग्लूटेन-फ्री डाइट को अपनाया। इसके साथ ही उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया, जिसमें उन्होंने 16 घंटे का सख्त फास्टिंग विंडो रखा। साथ ही, उन्होंने कैलोरी ट्रैकिंग पर भी ध्यान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने कभी-कभी खुद को चीट डे की भी इजाजत दी।