31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेमंत सोरेन 2 सीटों से ठोकेंगे चुनावी ताल, JMM की एक और सूची जारी

चुनावी की तारीखों को नजदीक आता देख (Jharkhand Mukti Morcha) राजनीतिक (JMM) दलों (Jharkhand Mahagathbandhan) ने तैयारियां (Hemant Soren) तेज (Jharkhand Assembly Election 2019) कर दी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुमका

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 24 Nov 2019, 5:25 PM IST

Jharkhand Mukti Morcha,JMM,Jharkhand Mahagathbandhan,Hemant Soren,Jharkhand Assembly Election 2019

हेमंत सोरेन 2 सीटों से ठोकेंगे चुनावी ताल, JMM की एक और सूची जारी

(रांची,दुमका): झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को 13 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सीट को लेकर भी खुलासा हुआ। सोरेन दो सीटों से चुनावी मैदान में ताक ठोकने वाले है।

यह भी पढ़ें: Video: हैदराबाद की सड़क पर फास्ट एंड फ्यूरियस, फ्लाईओवर से कार ने लगाई छलांग, ले ली लोगों की जान


हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट विधानसभा सीट से लड़ेंगे। झामुमो ने पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी को महेशदपुर से, नलिन सोरेन को शिकारीपाड़ा से, सीता सोरेन को जामा से, रवींद्र नाथ महतो को नाला से, अशोक कुमार को पोड़ैयाहाट से, हाजी हुसैन अंसारी को से मधुपुर और लोबिन हेम्ब्रम बोरियो विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

निरसा विधानसभा सीट से झामुमो ने अशेक मंडल को, चंदनकियारी से विजय रजवार को, राजमहल से केताबुद्दीन शेख और दिनेश विलियम मरांडी को लिट्टीपाड़ा से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले नक्सलियों का तांडव, सरे बाजार JMM नेता को भूना, दो JCB को फूंका

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी...

इधर रविवार को कांग्रेस की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। कांग्रेस ने इसे संकल्प पत्र बताते हुए युवाओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कई घोषणाएं की। पत्र के अनुसार कांग्रेस समर्थित सरकार सत्ता में आने पर घर से एक सदस्य को नौकरी देने और नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया गया है। पार्टी ने किसानों की आत्महत्या पर चिंता की और सभी किसानों के 2 लाख रूपये तक के ऋण को माफ करने, खरीफ का न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी और धान की खरीद मूल्य प्रति क्विंटल पच्चीस सौ रूपये देने और लघु वन उपज की समुचित कीमत दिलाने का भरोसा का भरोसा दिलाया है।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:झारखंड के चुनावी रण में 'शाह' की एंट्री, विपक्षी दलों पर जमकर बरसे