25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dungarpur: बारात आने से पहले दुल्हन ने तोड़ा दम, डोली की जगह उठी अर्थी…

Bride Death Before Wedding: हर कोई स्वागत और शादी के अन्य रिवाज में व्यस्त था। गुरुवार को बिंदोरी भी निकाली गई थी, जिसमें नेहा घोड़ी पर सवार थी और पूरा परिवार खुश था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 19 Apr 2025, 1:14 PM IST

राजस्थान के डूंगरपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक दुल्हन की शादी वाले दिन अर्थी उठ रही है। एक दिन पहले ही उसका शव घर के नजदीक कुएं से बरामद किया गया है। पूरा परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सरोदा थाना इलाके के शिवराजपुरा गांव का है।

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले नारायण प्रजापत की बेटी नेहा की शादी आज यानि 19 अप्रेल को होनी थी। बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी घर में। हर कोई स्वागत और शादी के अन्य रिवाज में व्यस्त था। गुरुवार को बिंदोरी भी निकाली गई थी, जिसमें नेहा घोड़ी पर सवार थी और पूरा परिवार खुश था।

यह भी पढ़ें : खेत में पड़ा मिला पति का आधा शव, देखते ही निकली पत्नी की चीख, पूरे इलाके में दहशत

लेकिन शुक्रवार को उसका शव घर के नजदीक ही एक कुएं से मिला। परिजनों को सूचना मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिवार का कहना है कि नेहा अपनी शादी से खुश थी, वह कोई गलत कदम नहीं उठा सकती। परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है। साथ ही दूल्हा पक्ष भी इस घटना के बाद से हैरान है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में सरपंच की मौत, भांजे को जयपुर में कोचिंग के लिए छोड़कर घर लौट रहे थे

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग