थाना अधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि नौ अगस्त को रामगढ़ देव तालाब निवासी कमलेश पुत्र लक्ष्मण कलासुआ के साथ गांव के कुछ युवाओं ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल कमलेश की 12 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने छानबीन कर नेड़ा पछोर रामगढ़ निवासी किशोर (23) पुत्र गटूलाल मीणा, रामगढ़ खरोड़ फला निवासी मोहन (22) पुत्र रुपलाल मीणा, हितेश (19) पुत्र लक्ष्मण मीणा, राहुल (21) पुत्र रमेश मीणा व हेमेन्द्र (23) पुत्र कान्तिलाल मीण को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात के दौरान काम में ली गई मोटर साइकिल भी जब्त की।