प्रदेश के मुख्यमंत्री,वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव को 31 जुलाई को दिए गए ज्ञापन एवं वित्त मंत्री से चर्चा के बाद भी एक जनवरी 2024 से देय चार प्रतिशत डीए/डीआर की घोषणा आज पर्यंत नही होने से प्रदेश के कर्मचारियों के आक्रोश है। जिसके कारण निर्णय लिया गया है कि 9 सितंबर को मंत्रालय,संचालनालय, सहित प्रदेश के समस्त कार्यालय,विद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी ,अधिकारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुयालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।