17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार से 312 करोड़ मिलने की उम्मीद में निगम ने बनाया 411 करोड़ का बजट, पहली बार जनता की सुख सुविधाओं का रखा ध्यान

जनकारी के मुताबिक शहर सरकार को इसके लिए 3 अरब 12 करोड़ से ज्यादा राशि शासन से अंशदान और अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 24 Mar 2018, 9:04 AM IST

chhattisgarh news,cg news,durg news,durg patrika news,

दुर्ग . शहर की सवा तीन लाख की आबादी की सुख सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में 4 अरब 11 करोड़ से ज्यादा खर्च करने प्रस्ताव तैयार किया है। शहर सरकार को इसके लिए 3 अरब 12 करोड़ से ज्यादा राशि शासन से अंशदान और अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद है। अंशदान और अनुदान के बाद खुद की आय व अन्य स्रोतों की राशि को निर्माण व विकास कार्यों में खर्च करने के बाद निगम के खाते में 1 लाख 48 हजार रुपए से ज्यादा बचने की उम्मीद जताई गई है।

1 लाख 48 हजार बचा लेगा निगम
नगर निगम द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार कराया गया है। जिसे महापौर निगम का सामान्य सभा में पेश करेंगी। प्रस्तावित बजट में निगम प्रशासन ने 4 अरब 11 करोड़ ८० लाख 92 हजार 965 रुपए आय का अनुमान लगाया है। निगम प्रशासन ने पूरे साल में 4 अरब 11 करोड़ 79 लाख 44 हजार 96 5 रुपए खर्च का अनुमान लगाया है। इस तरह करीब 1 लाख 48 हजार 16 5 रुपए लाभ की संभावना जताई गई है।

अधिकतर प्रपोजल फिर कॉपी-पेस्ट
शासन से राशि नहीं मिलने पर काम नहीं होता। इसलिए एमआईसी की बैठक में ऐसे प्रपोजल को नहीं रखने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी बजट को भारी-भरकम दिखाने के लिए इस बार भी अधिकतर योजनाओं को यथावत शामिल कर लिया गया है।

बजट में पिछली बार से 1.28 अरब की वृद्धि
प्रस्तावित बजट में एकमुश्त 1 अरब 28 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पिछले बजट में 2 अरब 8 3 करोड़ 8 1 लाख 9 हजार 44 रुपए खर्च का प्रावधान किया गया था। इस बार इसे बढ़ाकर 4 अरब 11 करोड़ 79 लाख 44 हजार 96 5 रुपएकर दिया गया है। इस तरह 23 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

75 फीसदी प्रस्ताव सरकार के भरोसे
बजट में 75 फीसदी राशि यानि 3 अरब 12 करोड़ 35 लाख रुपए शासन से मिलने का अनुमान किया गया है। यानि इस राशि से प्रस्तावित 75 फीसदी कार्य शासन की स्वीकृति पर निर्भर करेगा। किसी भी वजह से यह राशि नहीं मिल पाती तो पिछले बजट की तरह फिर ये काम पेंडिंग रह जाएंगे।