17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की जय हो : बजट दिखे भारी भरकम इसलिए सरकारी अनुदान के भरोसे ही कर लिया सवा 4 अरब से ज्यादा का प्रस्ताव

शहर के 3 लाख 25 हजार आबादी की सुख-सुविधाओं के लिए नगर सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में 4 अरब 11 करोड़ से ज्यादा खर्च का प्रस्ताव तैयार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 Mar 2018, 11:02 PM IST

 budget

दुर्ग . शहर के 3 लाख 25 हजार आबादी की सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में 4 अरब 11 करोड़ से ज्यादा खर्च का प्रस्ताव तैयार किया है। निगम सरकार को इसके लिए 3 अरब 12 करोड़ से ज्यादा राशि शासन से अंशदान और अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद है। अंशदान और अनुदान के बाद खुद की आय व अन्य स्रोतों से प्राप्त राशि को निर्माण व विकास कार्यों में खर्च करने के बाद निगम को 1 लाख 48 हजार रुपए लाभ की भी उम्मीद है।

4.11 अरब का बजट
नगर निगम द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार कराया गया है। इसमें निगम प्रशासन ने 4 अरब 11 करोड़ 80 लाख 92 हजार 965 रुपए आय का अनुमान लगाया है। इनमें से 3 अरब 12 करोड़ 35 लाख 10 हजार रुपए शासन से अंशदान व अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद जताई गई है। निगम प्रशासन ने पूरे साल में 4 अरब 11 करोड़ 79 लाख 44 हजार 965 रुपए खर्च का अनुमान लगाया है। इस तरह करीब 1 लाख 48 हजार 165 रुपए लाभ की संभावना जताई गई है।

एकमुश्त 1.28 अरब की बढ़ोतरी
प्रस्तावित बजट में एकमुश्त 1 अरब 28 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पिछले बजट में 2 अरब 83 करोड़ 81 लाख 9 हजार 44 रुपए खर्च का प्रावधान किया गया था। इस बार इसे बढ़ाकर 4 अरब 11 करोड़ 79 लाख 44 हजार 965 रुपए कर दिया गया है। इस तरह 23 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

75 फीसदी प्रस्ताव सरकारी रहम के भरोसे
बजट में 75 फीसदी राशि यानि 3 अरब 12 करोड़ 35 लाख रुपए शासन से मिलने का अनुमान किया गया है। यानि इस राशि से प्रस्तावित 75 फीसदी कार्य शासन की स्वीकृति पर निर्भर करेगा। किसी कारण वश यह राशि नहीं मिल पाती तो पिछले बजट की तरह फिर ये काम पेंडिंग रह जाएंगे।

अधिकतर प्रपोजल फिर कॉपी -पेस्ट
शासन से राशि नहीं मिलने की दशा में काम नहीं हो पाने जैसी स्थिति से बचने एमआईसी की बैठक में ऐसे प्रपोजलों को नहीं रखने का निर्णय किया गया था। इसके बाद भी बजट को भारी-भरकम दिखाने के लिए इस बार भी अधिकतर योजनाओं को यथावत शामिल कर लिया गया है।


बजट में बड़े प्रस्ताव यह
0 अमृत मिशन के तहत कार्य - 50 करोड़
0 पीएम आवास योजना - 50 करोड़
0 शंकरनाला का सुदृढ़ीकरण - 20 करोड़
0 नया कार्यालय भवन - 3 करोड़
0 स्वीमिंग पुल - 1 करोड़
0 गौरव पथ फेज - 1 करोड़
0 जलघर काम्पलेक्स - 1 करोड़
0 गंजपारा अधूरा शॉपिंग काम्पलेक्स - 1.50 करोड़
0 इंडोर स्टेडियम - 50 लाख
0 सायकल ट्रेक - 30 लाख
0 डॉग हाउस - 50 लाख
0 स्केटिंग ग्राउंड - 50 लाख
0 पिग हाउस - 25 लाख