28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे शिनाख्त हो, हत्यारों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग

नेहरू नगर अंजोरा बायपास ग्राम मोहलाई के निकट गुरुवार को 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट हैं। सिर पर आए चोट से अधिक रक्त बहने के कारण मौत हुई है।
2 min read
Google source verification
Durg crime

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे शिनाख्त हो, हत्यारों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग

दुर्ग@Patrika. नेहरू नगर अंजोरा बायपास ग्राम मोहलाई के निकट गुरुवार को 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट हैं। सिर पर आए चोट से अधिक रक्त बहने के कारण मौत हुई है। पुलिस हत्या का अनुमान लगा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को मॉरच्युरी में रखवाया गया है। पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही हैं। @Patrika

हत्यारों ने पूरी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया

पुलिस के मुताबिक शव बायपास नेशनल हाइवे के नीचे खेत पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को देखते ही हत्या की आशंका जाहिर की है। सिर पर गंभीर चोट से लग रहा है कि किसी भारी वजनी वस्तु से सिर पर कई वार किया गया है। माथे पर लगभग एक इंच गहरी चोट है। @Patrika मृतक आसमानी नीला रंग का जिंस और चेक शर्ट पहना हुआ है। मृतक का रंग सांवला और ऊंचाई पांच फीट तीन इंच है। पुलिस को तलाशी के दौरान एक भी चीज ऐसी नहीं मिली जिससे मृतक की शिनाख्ती की जा सके। इससे ऐसा लगता है कि हत्यारों ने पूरी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है।

घटना स्थल पर संघर्ष के निशान
घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर टीआई व क्राइम ब्रांच के अधिकारी बायपास पहुंचे। जांच मौका मुआयना के दौरान पुलिस को घटना स्थल पर संघर्ष के निशान मिले है। @Patrika पुलिस का मानना है कि आधी रात मारपीट हुई होगी। विवाद बढऩे पर मृतक पर किसी वजनदार वस्तु से वार किया गया। घटना स्थल के आसपास खून फैला हुआ है।

क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि आसपास का क्षेत्र आमतौर पर सूनसान रहता है। इसका फायदा आरोपियों ने उठाया। पुलिस पहले शव शिनाख्त कराने में लगी है। घटना का खुलासा सुबह छह बजे हुआ। राह चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। @Patrika

हत्या घटना स्थल पर ही हुई

@Patrika टीआई पुलगांवचेतन साहू ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया है। घटना प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद एफआईआर किया जाएगा। संघर्ष के निशान से स्पष्ट है कि हत्या घटना स्थल पर ही हुई है।