लेडल के लगते ही घटना स्थल पर ही मौत हो गई
पुलिस के मुताबिक आनंद साहू रात 10 बजे ड्यूटी पहुंचा था। उसकी नाइट शिफ्ट थी। काम के दौरान रात लगभग १.३० बजे लेडल आनंद के सिर पर लगा। लेडल के लगते ही वह जमीन पर औधें मुह गिर गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे कर्मचारियों की नजर पड़ते ही कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी अंजोरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुबह पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा।