नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी नाम की मोहताज नहीं हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब सपना को अपने डांस के लिए केवल 3100 रुपए मिला करते थे। ये सपना की प्रसिद्धि का जलवा ही है, जिसके चलते देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं रह सकी। आपको बता दें कि शुक्रवार को सपना चौधरी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। सपना ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि वो आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती है।