3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के मंत्री के भाई ने हवाला जरिए भेजे थे UAE में एक करोड़ से ज्यादा की रकम

पिछले साल ईडी ने कैलाश और हरीश के घर पर छापा विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून की धारा 37ए के तहत की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 May 2019, 8:03 PM IST

Enforcement directorate

ED ने की दिल्ली के मंत्री के भाई की 1.46 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई हरीश गहलोत की 1.46 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून की धारा 37ए के तहत यह कार्रवाई की है। केन्द्रीय वित्तीय जांच एजेंसी ने हरीश गहलोत के खिलाफ कार्रवाई विदेशों में संपत्ति रखने के मामले में की है। खास बात ये है कि हरीश गहलोत ने हवाला के जरिए एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम भेजी थी।

यह भी पढ़ेंः-बाजार पिछले 45 दिनों के सबसे निचले स्तर पर बंद, सेंसेक्स 324 अंक गिरा, निफ्टी में 100 अंक लुढ़का

ईडी के अनुसार, हरीश गहलोत की संयुक्त अरब अमीरात में 1.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसलिए उसने हरीश गहलोत की दिल्ली के वसंत कुंज के रिहायशी इलाके में स्थित एक फ्लैट और हरियाणा के चौमा गांव स्थित उसकी जमीन जब्त की है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 1.46 करोड़ रुपए बताया गया है।

यह भी पढ़ेंः-गोल्डन ग्लोब टाइगर्स अवॉर्ड में जियो ने जीती तीन ट्राॅफी, बढ़ गया पूरी दुनिया में सम्मान

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सिंतबर में दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत और हरीश गहलोत के यहां आयकर ने छापा मारा था। इस संबंध में आयकर विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया था कि हरीश गहलोत ने एक करोड़ रुपये की राशि हवाला के जरिए दुबई भेजी थी।

यह भी पढ़ेंः-फानी चक्रवातः अदानी समूह ओडिशा को देगा 25 करोड़ रुपए की सहायता

ईडी की जांच में पता चला कि पिछले वर्ष सितंबर में हरीश गहलोत ने दुबई में पढ़ रहे अपने छोटे बेटे नीतेश गहलोत को हवाला के जरिए एक करोड़ रुपए भेजे थे। नीतेश गहलोत ने इसके लिए दिल्ली में एक हवाला कारोबारी से संपर्क किया जिसने चार लाख रुपए रखकर 96 लाख रुपए दुबई में नीतेश को दिए।

यह भी पढ़ेंः-घाटे से उबारने को महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया की इमारत

जांच एजेंसी के मुताबिक नीतेश ने इस पैसे से दुबई में दो फ्लैट बुक कराए। इसके बाद हरीश गहलोत ने 26 सितंबर 2018 को नीतेश के लिए 50 लाख रुपए और भेजे। ये पैसे भेजने के लिए सरकारी एजेंसियों को अपने बेटे की पढ़ाई का तर्क दिया, लेकिन इस रकम का इस्तेमाल संयुक्त अरब अमीरात में बुक किए गए फ्लैटों को खरीदने में किया गया। ईडी ने इसी मामले में दिल्ली और हरियाणा में हरीश गहलोत की संपत्ति जब्त की है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.