3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फानी चक्रवातः अदानी समूह ओडिशा को देगा 25 करोड़ रुपए की सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए देंगे अदानी IMFA ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपए देने का ऐलान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 May 2019, 6:28 PM IST

Adani

फानी चक्रवातः अदानी समूह ओडिशा को देगा 25 करोड़ रुपए की सहायता

नई दिल्ली।अदानी समूह ने विनाशकारी चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। एक अन्य कंपनी आईएमएफए ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ेंः-Recession Returns? अमरीका-चीन की टसल के चलते वैश्विक मंदी का खतरा

अदानी समूह ने मंगलवार को यहां जारी बयान में बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए देने का वादा किया गया है। इसके अतिरिक्त यह समूह राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्यों में भी पूरा सहयोग देगा।

यह भी पढ़ेंः-जेपी इन्फ्रा के लिए एनबीसीसी की बोली पर विचार करें कर्जदाता : एनसीएलटी

अदानी पोट्र्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करण अदानी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि तात्कालिक सहायता के लिए 25 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाएंगे। भविष्य में उनकी कंपनी पुनर्वास कार्यों के लिए संसाधन भी मुैया कराने का काम करेगी।

यह भी पढ़ेंः-IOB बेचने जा रहा है अपनी संपत्ति, 900 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

उन्होंने कहा कि धामरा पोर्ट कंपनी लिमिटेड (डीपीसीएल) अदानी पोट्र्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन की सहायक इकाई है जो हल्दिया और पारादीप में कार्यरत है। चक्रवात आने की सूचना मिलने के बाद डीपीसीएल के अधिकारियों ने आसपास के ग्राम पंचायतों के संरपचों से भेंट की थी और किसी भी तरह के हादसे होने पर मदद करने का वादा किया था।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया पर फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, 50 रुपए सस्ता हुआ सोना

अभी कंपनी सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर भोजन, पानी और चिकित्सा कार्यों में मदद कर रही है। इस बीच ओडिशा में कार्यरत एक अन्य कंपनी इंडियन मेटल्स एंड फेरो अल्लॉएज लिमिटेड ( आईएमएफए ) ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ेंः-बाजार पिछले 45 दिनों के सबसे निचले स्तर पर बंद, सेंसेक्स 324 अंक गिरा, निफ्टी में 100 अंक लुढ़का

कंपनी ने कहा कि चौद्वार और सुकिंडा में उसके कर्मचारी प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और क्षेत्र को साफ करने में मदद कर रहे हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.