3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह वृद्घि, 17.19 करोड़ डॉलर का इजाफा

418.68 अरब डॉलर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 390.87 अरब डॉलर पर पहुंची स्वर्ण भंडार 28.16 करोड़ डॉलर से 23.02 अरब डॉलर पहुंचा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 10 May 2019, 7:39 PM IST

Forex reserves rise 7th consecutive week, close to 573 billion dollar

Forex reserves rise 7th consecutive week, close to 573 billion dollar

नई दिल्ली।देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरी साप्ताहिक वृद्धि के साथ तीन मई को समाप्त सप्ताह में 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.37 अरब डॉलर बढ़कर 418.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः-मुकेश अंबानी ने 259 साल पुरानी ब्रिटिश टाॅय कंपनी हेमलीज का किया टेकओवर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 44.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 390.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः-सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 96 अंक फिसला, निफ्टी 23 अंक लुढ़का

इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.16 करोड़ डॉलर घटकर 23.02 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 36 लाख डॉलर बढ़कर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 16 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.