नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) की वजह दुनियाभर में काफी नकारात्मक असर देखने को मिला। कई कंपनियों में ताला लगने की नौबत आ गई, करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, नई जॉब यानी रिक्रूटमेंट पर भी रोक लग दी गई। जून आते-आते हालात थोड़े सामान्य होते नजर आ रहे हैं। दुनियाभर में लोगों को नौकरियों पर रखा जा रहा है। खुशखबरी की बात तो ये है कि भारत इस मामले में लंदन और यूरोपीय देशों के मुकाबले लोगों को ज्यादा नौकरी दे रहा है। ग्लोबल जॉब सर्च इंजन इनडीड ( Global Job Search Engine Indeed ) की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के फस्र्ट हाफ तक जॉब पोस्टिंग का ट्रेंड ( Job Posting Trend ) पिछले साल की तरह ही था। जबकि मार्च के दूसरे हाफ में सुस्ती सुस्ती आ गई। जबकि अप्रैल से जून के बीच यह सुस्ती बढ़ गई।