नई दिल्ली। भारत की सरकार सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट ( Citizenship Amendment Act 2019 ) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन ( national register of citizen ) का मोह नहीं छोड़ पा रही है। वहीं देश की इकोनॉमी को लगातार झटका लग रहा है। देश के कई आर्थिक विशेषज्ञ, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Former Prime Minister Manmohan Singh ) और देश के दिग्गज उद्योपति भी देश की इकोनॉमी को लेेकर चिंता जाहिर कर चुके है। अब दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक एजेंसियों में एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( International Monetary Fund ) की ओर से जारी अपनी वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट में भी भारत की गिरती इकोनॉमी पर अपनी चिंता जाहिर की है। आईएमएफ ( IMF ) ने देश की सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि वो अपनी गिरती जीडीपी ( GDP ) को संभालने में तेजी से कदम उठाएं।