लगातार कम हो रही है जीडीपी
मूडीज के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्घि दर लगातार कम होती जा रही है। इसकी शुरुआत 2018 के मध्य से देखने को मिलनी शुरू हो गई थी। 2019 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 8 फीसदी से 5 फीसदी पर आ चुकी है, जो कभी 8 फीसदी हुआ करती थी। बेरोजगारी दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं मूडीज ने यह भी कहा कि निवेश में भी काफी कटौती देखने को मिली है।