28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की इस सरकारी बैंक के एटीएम में नहीं है कैश की किल्लत, अासानी से मिल रहे पैसे

देश में एक एेसा भी सरकारी बैंक है जिसका दावा है कि उनके एटीएम में कैश की कहीं कोर्इ दिक्कत नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 17 Apr 2018, 3:16 PM IST

ATM CASH

नर्इ दिल्ली। देश के कर्इ बड़े राज्यों में कैश की किल्लत होने से चारो तरफ हाहाकार मचा हुअा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा कर दिया गया है कि देश में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मध्य प्रदेश , बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रेदश आैर गुजरात, झारखंड समेत कर्इ राज्यों में लोगों को नकदी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इन राज्यों में कैश की किल्ल्त की खबर सामने आने के बाद नकदी को लेकर चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसके बाद सबसे बड़े सरकारी बैंक के चेयरमैन से लेकर वित्त मंत्री तक को बयान आने शुरु हो गए हैंं। लेकिन देश में एक एेसा भी सरकारी बैंक है जिसका दावा है कि उनके एटीएम में कैश की कहीं कोर्इ दिक्कत नहीं है। इस एटीएम में आपको अासानी से पैस मिल सकता है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया ट्वीट

कैश की किल्लत पर वित्त मंत्री अरुण जेटल ने आज ट्वीट कर कहा कि हमने देश में करेंसी के हालात की समीक्षा की है। मौजूदा समय में देश में जरूरत से अधिक कैश है, बैंकों में भी पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्ध है।

वित्त राज्य मंत्री ने भी दिया बयान

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल अपने एक बयान में कहा कि कुछ राज्यों में नोटों की पैदा हुर्इ किल्लत को तीन दिन में खत्म कर दिया जाएगा। शुक्ल ने कहा कि, एक समस्या है कि कुछ राज्यों के पास कम करेंसी है जबकि अन्य राज्यों के पास ज्यादा। हमारे पास अभी 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए की कैश करेंसी हैं। हम तीन दिनों में उन सभी राज्यो में नोट ट्रांसफर कर देंगे।


एसबीआइ चेयरमैन ने कहा, नोट की कोइ किल्लत नहीं

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआइ) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने नोटों की किल्लत पर कहा कि, देश में नोट की कोर्इ कमी नहीं है। इस वित्त वर्ष के दौरान करेंसी सर्कुलेशन की संख्या पहले से काफी उपर गर्इ है। रजनीश कुमार ने आगे कहा, अभी ये कहना की देश में पर्याप्त नोट नहीं हैं, गलत होगा। आंकड़ों की बात करें तो इस वित्त वर्ष में देश में करेंसी की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि इस समय करेंसी को लेकर थोड़ा असंतुलन का माहौल है क्योंकि ये प्रोक्योरमेंट का सीजन है आैर बैंक सरप्लस एरिया से नकदी निकालने की कोशिश में भी लगे हुए हैं।


गुजरात के वित्त मंत्री ने आरबीआइ से की बात

इस मसले पर गुजरात के वित्त मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, बीते कर्इ दिनों से गुजरात में नकदी का संकट है। हमने इस भारतीय रिजर्व बैंक के रीजनल आॅफिस को पहले ही बता दिया था। लेकिन अभी तक इस स्थिति में कोर्इ सुधार नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कल (सोमवार) को अपने एक बयान में कहा है कि, 2000 रुपए की करेंसी बाजार से गायब है, इसके पीछे जरुर कोर्इ साजिश है।


पंजाब नेशनल बैंक में मिलेगा कैश

जब पत्रिका ने देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से बात करने की कोशिश बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि, "पंजाब नेशनल बैंक के दिल्ली-एनसीआर में मौजूद सभी एटीएम मशीनों में नकदी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हमारे एटीएम में कैश की कोर्इ किल्लत नहीं है।"