27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल नरम, फिर भी पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जुझ रहे लोग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कमजोर पड़ने से कच्चे तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी है। वर्तमान में इसके दाम 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास घूम रहे है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल नरम, फिर भी पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जुझ रहे लोग

Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल नरम, फिर भी पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जुझ रहे लोग

Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कमजोर पड़ने से कच्चे तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी है। वर्तमान में इसके दाम 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास घूम रहे है। हालांकि कच्चे तेल के दामों में उतार—चढ़ाव का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस गिरावट के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी के दामों में गिरावट, ऊंचे दामों पर नहीं मिल रहे खरीदार

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : जल्द महंगे होने वाले है फोन, टीवी और लैपटॉप, पार्ट्स की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।