नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भी जिक्र किया। पीएम ने जीएसटी को सफलतपूर्वक लागू होने को ईमानदारी की जीत बताया। जीएसटी के लागू होने के एक साल पूरा होने से पहले पीएम के इस बयान को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी को एक साल पूरा करने वाला है। लोगों का 'एक राष्ट्र, एक कर' का सपना अब वास्तविकता में बदल गया है। इसके लिए मैं राज्यों को श्रेय देता हूं। आपको बता दें कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को जुलाई में पूरे एक साल हो जाएंगे।
जीएसटी सहकारी संघवाद का सबसे अच्छा उदाहरण : मोदी