दरअसल रविवार को US FED ने अपनी इकॉनोमी में लिक्विडिटी बढ़ाने के दरों में काफी बड़ी कटौती की थी। कोरोना के कहर को देखते हुए एजेंसी ने ऐसा एक महीने में दूसरी बार किया है। अमेरिका के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोपीय संघ के मेंबर्स ने भी कुछ इसी तरह के कदम उठाए हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि rbi भी प्रेस कांफ्रेंस में इमरजेंसी रेट कट की घोषणा कर सकता है।