
BSEB 10th Result 2025: आज 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। सभी कैंडिडेट्स की नजर इस रिजल्ट पर है। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं। लेकिन कई बार रिजल्ट के आने के बाद वेबसाइट क्रैश कर जाता है। वहीं कई छात्र ऐसे इलाके से आते हैं जहां इटरनेट की कमी है। ऐसे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि बिना इंटरनेट के कैसे रिजल्ट देखा जाए।
यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है और वेबसाइट क्रैश कर गई है तो ऐसी स्थिति में आप बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में जाकर BIHAR10 स्पेस> रोल नंबर टाइप करना होगा और मैसेज को बोर्ड के नंबर 56263 पर भेजना होगा। कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
–यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
–इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और क्लिक करें
–आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
–इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज 12बजे जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इसकी घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुआ था।
Updated on:
29 Mar 2025, 10:48 AM IST
Published on:
29 Mar 2025, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.