
File Photo
BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 11389 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मई 2025 है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 11389 पदों पर भर्ती की जानी है।
बिहार में स्टाफ नर्स भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) होनी चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा अथवा समकक्ष नर्सिंग प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार का उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए। उम्र की गणना 01.08.2024 के आधार पर की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रूपये देने होंगे। साथ ही अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति(बिहार राज्य के स्थायी निवासी) को 150 रूपये देने होंगे। वहीं आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार(बिहार राज्य के स्थायी निवासी) को भी 150 रूपये आवेदन शुल्क के तौर देने होंगे। वहीं राज्य के बाहर के उम्मीदवार, चाहे वो किसी भी वर्ग के हो, उन्हें 600 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे।
चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान की बात करें तो उन्हें स्तर-7 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। जिसका ग्रेड पे-4600 होगा। वहीं अपुनरीक्षित वेतनमान के तहत सैलरी 9300 से 34800 रूपये तक दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को “स्टाफ नर्स” नामक पद ऑफर किया जाएगा।
Updated on:
04 May 2025 11:44 am
Published on:
04 May 2025 11:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
