30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CA July Exam 2021: सीए फाइनल और इंटर की परीक्षाएं कल से, उम्मीदवारों को इन नियमों का रखना होगा ध्यान

  CA July Exam 2021: आईसीएआई की सीए फाइनल और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षाएं कल से 20 जुलाई 2021 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Jul 2021, 10:40 PM IST

ca july exams 2021

CA July Exam 2021: कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगभग समाप्त होने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( Institute of Chartered Accountants of India, ICAI) की सीए जुलाई परीक्षा 2021 अगले सप्ताह से शुरू हो रही हैं। जबकि फाइनल और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 5 जुलाई से 20 जुलाई, 2021 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों को शिक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया हैं संस्थान द्वारा जून में जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि वे परीक्षा केंद्र, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और उम्मीदवारों से इन नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।

Read More: केंद्रीय शिक्षा मंत्री कल करेंगे NIPUN भारत की शुरुआत, ये है अभियान का मकसद

ये हैं गाइडलाइंस

सीए परीक्षा शुरू होने से पहले बैठने की जगह को सैनिटाइज किया जाएगा। सभी दरवाज़े के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग आदि को कीटाणुरहित किया जाएगा। उम्मीदवार अगर चाहें तो वे खुद भी बैठने की जगह को अपने स्वयं के हैंड सैनिटाइज़र से साफ कर सकते हैं। उम्मीदवार अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फेस शील्ड, हाथ के दस्ताने आदि भी ले जा सकते हैं।

सीटिंग प्लान

इसके अलावा उम्मीदवारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दोनों सीटों के बीच पर्याप्त अंतर होगा। म्मीदवारों और केंद्र के कर्मचारियों के उपयोग के लिए प्रवेश और परीक्षा स्थल के अंदर प्रमुख स्थानों पर हैंड सैनिटाइज़र उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर निम्नलिखित सामान ले जाने की अनुमति होगी। वहीं फेस मास्क, फेस शील्ड, हाथ के दस्ताने, व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल, व्यक्तिगत छोटे हैंड सैनिटाइज़र, परीक्षा से संबंधित सामान या दस्तावेज ले जाने होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक संस्थान ने उन उम्मीदवारों के लिए विस्तृत ऑप्ट-आउट सुविधा नोटिस जारी किया है जो जुलाई परीक्षा के लिए ऑप्ट-आउट विकल्प का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ेजाकर डिटेल हासिल कर सकते हैं।

Read More: IIT Madras: आईआईटी मद्रास में भी सामने आया जातिगत भेदभाव का मामला, असिस्टेंट प्रोफेसर का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग