29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Board Exam 2023: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

CBSE 10th, 12th Board Exam Registration 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के प्राइवेट छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। छात्र सत्र 2023 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Sep 2022, 11:15 AM IST

CBSE 10th, 12th Board Exam Registration 2023

CBSE 10th, 12th Board Exam Registration 2023

CBSE 10th, 12th Board Exam Registration 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) क्लास के कक्षा छात्रों के लिए परीक्षाओं की रजिस्ट्रेशन (CBSE Board Exam 2023 Registration) प्रक्रिया आज यानी 17 सितंबर, 2022 से शुरू हो गई है। जो छात्र सत्र 2023 में प्राइवेट सीबीएसई बोर्ड परीक्षामें शामिल होना चाहते हैं वें सभी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़े। इसके बाद ही अप्लाई करें ताकि आवेदन में किसी प्रकार की कमी के कारण रद्द ना हो। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल 2023 के महीने में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार अधिक जानारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन-
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents//Notice_Private_Students_2022-23_Class_X.pdf

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन-
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents//Notice_Private_Students_2022-23_Class_XII.pdf


- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाए।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एग्जामिनेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्जकर सबमिट करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज सबमिट करें।
- अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन का एक प्रिंट ले लें।

यह भी पढ़ें- CUET UG Result 2022 : NTA ने जारी किया CUET का रिजल्ट , 20 हजार छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल


बोर्ड परीक्षा के वर्ष के लिए निर्धारित विषयों और पाठ्यक्रम में ही छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। आवेदक केवल उन्हीं विषयों के लिए आवेदन कर सकेगा जो सिस्टम में ऑटो जनरेट होंगे। संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण और परीक्षा तिथियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, आरके शिशिर ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग