31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CTET Admit Card 2022: सीबीएसई ने जारी किए दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CTET 2022 December Exam Admit Card Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सीटेट परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो लोग केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Dec 2022, 10:34 AM IST

ctet_admit_CTET 2022 December Exam Admit Card Releasedcard_2022.jpg

CTET 2022 December Exam Admit Card Released

CTET 2022 December Exam Admit Card Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी परीक्षा 2022 (CTET 2022) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर से हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि CTET 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उनको आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख प्रवेश-पत्र मिल जाएगी। CTET 2022 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होने जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।


— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
— होम पेज पर CTET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉग इन करना होगा।
— अब आपके सामने एडमिट कार्ड नजर आएगा।
— हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड पर नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय को चेक कर ले।
— इसके बाद अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- BSF Result 2022: बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक


आपको बता दें कि सीबीएसई एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन यानी प्री एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब फाइनल एडमिट कार्ड जारी किए गए है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- CLAT 2023 Result: क्लैट परीक्षा का परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक