
CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अब किसी भी वक्त 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़े सभी जरूरी अपडेट-
सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे cbse.gov.in और results.cbse.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे ऐप भी हैं जहां रिजल्ट देखा जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप पर भी देखा जा सकता है। इस बार CBSE ने सुरक्षा को बढ़ाते हुए स्कूलों के साथ डिजिलॉकर अकाउंट के लिए एक्सेस कोड साझा किए हैं। प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से CBSE ने छात्रों के लिए छह डिजिट्स वाला एक्सेस कोड सिस्टम लागू किया है। डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर छात्र रिजल्ट, मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन देख सकते हैं।
प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से CBSE ने छात्रों के लिए छह डिजिट्स वाला एक्सेस कोड सिस्टम लागू किया है। डिजिलॉकर खातों को अनलॉक करने के लिए इन एक्सेस कोड का उपयोग करना अनिवार्य होगा। CBSE कुछ सालों से NeGD के साथ टेक्निकल कोलैबोरेशन में डिजिलॉकर पर 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर रहा है।
वहीं बीते रोज सीबीएसई ने छात्रों को फेक न्यूज से सावधान रहने की सलाह दी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस जारी कर छात्रों को ऐसी खबरों पर फोकस न करने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, CBSE कक्षा 10 के परिणाम दो भागों में 9 और 13 मई को घोषित करेगा जबकि कक्षा 12 के परिणाम 14 और 16 मई को घोषित किए जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। अभी तक सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 की रिलीज की तारीख और समय पर कोई घोषणा नहीं की है। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Updated on:
9 May 2025, 12:57 PM IST
Published on:
9 May 2025, 12:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.