CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत 2026 से कक्षा 9 में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों को दो अलग-अलग कठिनाई स्तरों "Basic और Advanced" में पेश किया जाएगा। यह निर्णय राष्ट्रीय स्कूल बोर्ड की एक समिति द्वारा लिया गया था, और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की अधिकृत समिति ने अब इसे मंजूरी दे दी है, जिससे अगले साल से यह लागू हो जाएगा। सीबीएसई छात्रों को कक्षा 9 में एक स्तर का चयन करने का विकल्प देगा। यह बदलाव कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 2028 से लागू होगा, जहां इन विषयों के लिए अतिरिक्त प्रश्नों या अलग-अलग प्रश्नपत्रों का विकल्प हो सकता है।