30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 effect: इन राज्यों में समय से पहले हुई समर वेकेशंस की घोषणा

Covid-19 effect: देशभर में कोरोना वायरस बेकाबू होने के बाद से कई राज्य सरकारों ने समर वेकेशंस की घोषणा समय से पहले ही कर दी है। इस सूची में आज पश्चिम बंगाल का नाम भी जुड़ गया। पश्चिम बंगाल सरकार में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कोरोना संक्रमण के चलते सभी गवर्नमेंट स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद करने रखने का निर्देश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Apr 2021, 5:12 PM IST

summer vacations

Corona-19 effect

Covid-19 effect: पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों में समय से पहले समर वेकेशंस की घोषणा कर दी है। इसी के साथ देशभर में कोरोना वायरस बेकाबू होने की वजह से समय से पहले समर वेकेशंस की घोषणा करने वाले राज्यों की सूची में पश्चिम बंगाल का नाम भी जुड़ गया है। पश्चिम बंगाल सरकार में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कोरोना संक्रमण के चलते सभी गवर्नमेंट स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद करने रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अगली सूचना तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसी के साथ सरकार ने समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

Read More: IIM Rohtak convocation: रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों से कहा - कोरोना हमारे लिए चुनौती और अवसर दोनों

बता दें कि कोविड-19 के बावजूद बंगाल में 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं चल रही थीं, लेकिन अब उसे भी बंद कर दिया गया है। लगभग एक साल बाद कोरोना में सुधा सुधार के बाद फरवरी माह से नौवीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हुई थीं। अन्य कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं।

कोरोना महामारी की वजह से मध्य प्रदेश सरकार ( MP Govt) ने 13 अप्रैल को ही स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा तक के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ( Madhya Pradesh Education Department ) इस संबंध में जरूरी नोटिस भी 13 अप्रैल को ही जारी कर दिया था। एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने समर वैकेशन की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा था कि प्रदेश के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए 15 अप्रैल 2021 से लेकर 13 जून 2021 तक गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) रहेंगी। नोटिस में इस बात का भी जिक्र है कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर छुट्टियां घोषित की गई हैं।

Read More: Bihar Board 10th,12th Compartment Exam: 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं हुई स्थगित, 15 मई तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

दिल्ली में 11 मई से 30 जून तक के लिए छुट्टी की घोषणा

एमपी सरकार के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि इस बार 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

15 मई तक जम्मू-कश्मीर के सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

18 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर (J & K) सरकार ने भी केंद्र शासित प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थानों को 15 मई तक बंद करने का फैसला लिया था। जेके सरकार ने कोविड-19 मामलों में स्पाइक और पूरे देश में स्थिति बिगड़ने के कारण यह निर्णय लिया।

इसके अलावा बैंगलोर विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( CUSAT ) सहित कई विश्वविद्यालयों ने भी UG, PG परीक्षा को COVID-19 9 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच टाल दिया है। इसके अलावे भी बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, यूपी, कर्नाटक की सरकार समय से पहले गर्मियों की छुट्टी घोषित करने के संकेत दिए हैं।

Read More: Delhi University: CUCET के निर्देश के बाद शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

Web Title: Covid-19 Effect Vacation Starts Early In These States

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा