scriptCUET PG 2023: सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एनटीए ने जारी किया नोटिस, यहां देखें डिटेल्स | CUET PG 2023 NTA issues notice on amendments check details | Patrika News
शिक्षा

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एनटीए ने जारी किया नोटिस, यहां देखें डिटेल्स

CUET PG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने सीयूईटी पीजी 2023 को लेकर एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जारी किया गया है। नोटिस में दी गयी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।
 

Apr 27, 2023 / 07:26 pm

Rajendra Banjara

cuet_a.jpg

CUET PG 2023: NTA issued notice

CUET PG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने सीयूईटी पीजी 2023 को लेकर एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जारी किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी परीक्षा के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए कुल 6 नए विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं। जिनमे एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड, रांची, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, रामा विश्वविद्यालय, हिंदुस्तान प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, ई आईसीएफएआई विश्वविद्यालय त्रिपुरा और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार तीन विश्वविद्यालयों ने अपने पाठ्यक्रमों में संशोधन किए हैं इनमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट-बेलूर मेन कैंपस ने टेस्ट पेपर कोड, पात्रता और हटाए गए पाठ्यक्रम को संशोधित किया है और सिक्किम विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम जोड़ा है।

 

5 जून से 12 जून तक होगीं एग्जाम

सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम अगले महीने में होंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

CTET JULY 2023: सीटेट के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें डिटेल्स

 
cu_sat.jpg


05 मई तक कर सकते हैं आवेदन

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण की तारीखों को भी 5 मई, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। सुधार विंडो (correction window) 6 मई को खुलेगी और 8 मई, 2023 को बंद हो जाएगी। सिटी इंटीमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की डेट्स की जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी। सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें

SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल के लिए अपडेट, आज से भरें पोस्ट प्रेफरेंस और फाइनल वैकेंसी हुई रिलीज

 

Hindi News/ Education News / CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एनटीए ने जारी किया नोटिस, यहां देखें डिटेल्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो