CUET UG 2023: सीयूईटी 2023 यूजी 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पारियों में होगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance) UG परीक्षा 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 30 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2023 हॉल टिकट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है और रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दे इस कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance) UG परीक्षा 2023 के लिए 41 प्रतिशत आवेदन अधिक हुए है पिछली साल की तुलना में।