
CUET UG 2023
CUET UG 2023: देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा CUET UG के लिए आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। इस साल सीयूईटी यूजी 2023 के लिए कुल 16.85 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, हालांकि इन सभी 16.85 लाख उम्मीदवारों में से 13.99 लाख छात्रों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है और सिर्फ इन्ही स्टूडेंट्स को परीक्षा देने की अनुमति होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने आधिकारिक जानकारी में बताया है की इस वर्ष सीयूईटी-यूजी में कुल 16.85 लाख में से 13.99 लाख छात्रों ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा किया जबकि 2022 में 12.50 लाख छात्रों में सिर्फ 9.9 लाख छात्रों ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कराया था। पिछले साल की तुलना में इस साल CUET-UG 2023 के लिए परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की कुल संख्या में 41% की वृद्धि हुई है।
तीन पारियों में आयोजित होगी परीक्षा
इस बार अंडरग्रैजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एग्जाम को तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2023 में कुल 13.99 लाख छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। आप को बता दे CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। NTA देश में करीब 1,000 परीक्षा केंद्रों एक्साम्स आयोजित करेगा।
यह भी पढ़ें- जेईई (JEE Mains) मेन्स एग्जाम कल से शुरू, इन बातों का रखें ध्यान
इस साल 41% अधिक आवेदन
आपको बता दे की अंडरग्रैजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च, 2023 को समाप्त हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस साल CUET-UG 2023 के लिए परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की कुल संख्या में 41% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा 2022 में 90 विश्वविद्यालय शामिल हुए थे, लेकिन 2023 स्नातक में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) को अपनाने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 242 हो गयी है।
यह भी पढ़ें- एआईसीटीई शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कैलेंडर जारी, यहां से करें डाउनलोड
Published on:
5 Apr 2023, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.