scriptCUET UG Admit Card 2022 : NTA ने जारी किया CUET UG 2022 का एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड | cuet ug admit card 2022 released downloaded-from cuet.samarth.ac.in | Patrika News
शिक्षा

CUET UG Admit Card 2022 : NTA ने जारी किया CUET UG 2022 का एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड

CUET UG Admit Card 2022 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 13, 2022 / 09:40 am

Shaitan Prajapat

CUET UG Admit Card 2022 Released

CUET UG Admit Card 2022 Released

CUET UG Admit Card 2022 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फेज 1 परीक्षा के लिए CUET UG Admit Card 2022 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए पहली बार हो रही राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के तहत फेज़ 1 एडमिट कार्ड जारी किए गए है। बता दें CUET UG Phase 1 परीक्षा का आयोजन 15, 16, 19 और 20 जुलाई, 2022 को हो जा रहा है।

एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से CUET Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को https://cuet.samarth.ac.in/ लिंक पर जाना होगा। आपको बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सोमवार को ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें

JEE Main Result 2022: जेईई मेंस सेशन 1 के परिणाम घोषित, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक




14,90,000 छात्रों ने आवेदन
CUET (UG) 2022 के लिए लगभग 14,90,000 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें पहले स्लॉट में लगभग 8,10,000 उम्मीदवार और दूसरे स्लॉट में लगभग 6,80,000 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम के दिन परीक्षा केंद्र में आईडी प्रुफ के साथ अपना CUET एडमिट कार्ड 2022 लाना जरूरी है। वरना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें

NEET UG Admit Card 2022 : नीट 2022 के एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

CUET UG Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
— सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट cucet.samarth.ac.in पर जाएं। .
— होमपेज पर साइन इन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
— अब आपकी स्क्रीन पर CUET UG Admit Card 2022 नजर आ जाएगा।
— इसके बाद CUET UG Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे सहेजें।

Hindi News/ Education News / CUET UG Admit Card 2022 : NTA ने जारी किया CUET UG 2022 का एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो