
Delhi University
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) कॉमन सीट आवंटन (CSS) के माध्यम से स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो अलग-अलग पोर्टल लॉन्च करेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई माह से शुरू होने की संभावना है। आपको बता दे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) इसी साल यूजी और पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दो अलग-अलग पोर्टल लॉन्च करेगा। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश सीएसएएस (स्नातक) 2023 और सीएसएएस (स्नातकोत्तर) 2023 के माध्यम से होगा। यह पहली बार होगा जब विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) का विकल्प चुन रहा है। इस बार सीयूईटी (यूजी) के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने पिछले साल अपने 70 कॉलेजों में छात्रों को सीयूईटी-यूजी के माध्यम से दाखिला दिया था।
कॉमन सीट आवंटन (CSS) के माध्यम से UG और PG में होगा एडमिशन
स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्स में प्रवेश सीएसएएस (यूजी) 2023 और सीएसएएस (पीजी) 2023 के माध्यम से होगा। यह पहली बार होगा, जब विश्वविद्यालय पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का विकल्प चुन रहा है। डीयू में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए छात्रों को सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए सबसे अधिक आवेदन
सीयूईटी (यूजी) के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया का स्थान है।
यह भी पढ़ें- कृषि विभाग में 1900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स
डीयू में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को सीयूईटी (यूजी)-2023 और सीयूईटी (पीजी)-2023 के लिए उपस्थित होना होगा और साथ ही डीयू के सीएसएएस यूजी और पीजी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एक अधिकारी के अनुसार सीयूईटी के माध्यम से यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम स्नातक (undergraduate) और स्नातकोत्तर (postgraduate) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो अलग-अलग पोर्टल लॉन्च करेंगे। आगे उन्होंने कहा की हमने पहली बार सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश आयोजित किया था। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया आसान होगी।
यह भी पढ़ें- BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी, यहां देखें डिटेल्स
Published on:
12 Apr 2023, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.