30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU admissions 2018 : जमा किए गए फॉर्म्स में सुधार का नहीं मिलेगा मौका

एक बार फॉर्म सब्मिट होने और फीस पे होने के बाद इस फॉर्म में कोई भी सुधार या बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 21 May 2018, 3:08 PM IST

Delhi University

Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए एडमिशन प्रोसेस जारी है। इसी बीच डीयू के अधिकारियों ने चेताया है कि अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर रहे स्टूडेंट्स को इसे ध्यान से भरना होगा, क्योंकि एक बार फॉर्म सब्मिट होने और फीस पे होने के बाद इस फॉर्म में कोई भी सुधार या बदलाव नहीं किया जा सकेगा। स्टूडेेंट्स वेलफेयर के डिप्युटी डीन गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि एक बार आप एप्लीकेशन फीस पे कर फॉर्म जमा कर देंगे, तो आप इसमें कोई भी बदलाव नहीं कर सकेंगे। एप्लीकेशन पेज पर भी यह जानकारी दी गई है।

टुटेजा ने बताया कि अब तक डीयू की एडमिशन हैल्पलाइन पर करीब 1150 ईमेल्स आ चुके हैं और इनमें से ज्यादातर मेल्स एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव को लेकर ही हैं। टुटेजा ने कहा कि स्टूडेंट्स अपना ऑनलान फॉर्म बहुत ही ध्यान से भरें और फॉर्म सब्मिट करने से पहले डबल चैक कर लें।

टुटेजा ने बताया कि एक और क्वायरी यह आ रही थी कि स्टूडेंट्स के लिए अपनी क्लास १० की मार्कशीट को एक पेज पर स्कैन करने में परेशानी आ रही है। इसके लिए टुटेजा ने बताया कि स्टूडेंट्स केवल मार्कशीट का वह पार्ट स्कैन कर अपलोड कर सकते हैं जिसमें उनकी पर्सनल डीटेल्स और डेट ऑफ बर्थ नजर आ रहा हो। अगर मार्कशीट का लोअर एंड मिसिंग भी है तो कोई परेशानी नहीं है।

इसके अलावा स्टूडेंट्स की एक क्वायरी रिजर्व्ड कैटेगरी की सीटों को लेकर भी थी। इस पर टुटेजा ने कहा कि रिजर्व्ड सीट और उनके लिए क्वालिफिकेशन की पूरी जानकारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन पर दी गई है। इस बार नौ अलग अलग कैटेगिरीज हैं। वहीं स्पोर्ट्स व एक्स्ट्रा कर्रिकुलर एक्टिविटीज के लिए रिजर्व्ड सीट्स के बारे में टुटेजा ने बताया कि अगर स्टूडेंट को जनरल कैटेगिरी से कट ऑफ में सीट मिल जाती है, तो उसे सलाह दी जाती है कि वह एक बार के लिए अपनी वह सीट ले ले और स्पोर्ट्स, ईसीए और सीडब्ल््यू अलॉट्मेंट्स का रिजल्ट खुलने का इंतजार करें। इसके बाद अगर वे चाहें तो शिफ्ट कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग