10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए दे रहा है फ्री कोचिंग क्लास

इस क्लासों का उद्देश्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता के लिए शैक्षणिक रूप से मजबूत करना है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

May 21, 2018

du-hold-free-classes-for-pg-entrance-exams

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए दे रहा है फ्री कोचिंग क्लास

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को निःशुल्क कोचिंग क्लास देगा। डीयू की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के स्टूडेंट्स को पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने के लिए दो सप्ताह की निःशुल्क प्रारंभिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स की मदद के उद्देश्य से दिल्ली विश्वविद्यालय लगातार तीसरे साल ऐसी कक्षाओं का आयोजन कर रहा है। इस क्लासों का उद्देश्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता के लिए शैक्षणिक रूप से मजबूत करना है।

इन निःशुल्क क्लासों के लिए बीपीएल, अजा / अजजा , अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी गैर क्रीमी लेयर), अल्पसंख्यक , पीडब्ल्यूडी, कश्मीरी विस्थापित , युद्ध शहीद सैनिकों की विधवाओं के आश्रितों या भूतपूर्व सैनिक (रक्षा) इसमें आवेदन कर सकते हैं।

ये क्लासें वाणिज्य , लॉ , हिंदी एवं अंग्रेजी जर्नलिज्म, रसायन शास्त्र , भौतिकी , गणित , कम्प्यूटर साइंस एवं जीवविज्ञान विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए दी जा रही हैं।