
Sports Coach(Symbolic Image-Freepik)
Sports coach vacancy In Up Government: अगर आपने कभी किसी खेल में हिस्सा लिया है या खिलाड़ी रह चुके हैं और अब नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। खेल विभाग मिर्जापुर जिले के जसोवर स्थित स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए पार्ट-टाइम कोचों की नियुक्ति करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं और चयन प्रक्रिया में ट्रायल भी शामिल होगा। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय, जसोवर से संपर्क किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेल निदेशालय ने बताया कि इस समय प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। जसोवर स्टेडियम में लगभग 200 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में ट्रेनिंग ले रहे हैं, लेकिन कई खेल ऐसे हैं, जिनमें अभी ट्रेनर नहीं हैं। इन्हीं खेलों के लिए 29 प्रशिक्षक पदों पर भर्ती की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। फिर खेल से संबंधित ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को अंशकालिक(पार्ट-टाइम) कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि नए कोचों के आने से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और खिलाड़ियों की प्रतिभा को सही दिशा मिल सकेगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार के अनुसार, साइकलिंग और पॉवर लिफ्टिंग को छोड़कर बाकी खेलों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। वर्तमान में स्टेडियम में नेटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स और पॉवर लिफ्टिंग के कोच पहले से मौजूद हैं।
Updated on:
02 Jun 2025 02:02 pm
Published on:
02 Jun 2025 02:02 pm
