10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी भाषा अब नहीं कठिन, गूगल असिस्टेंट की मदद से करें किसी भी भाषा में बात

यह तकनीक यूजर के गूगल अकाउंट को स्विच किए बिना २ अलग-अलग भाषाओं में बात करने में सक्षम है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 11 Sep 2018, 4:49 PM IST

google,Education,google assistant,Google Home,Translation,education news in hindi,education tips in hindi,

google, google assistant, translation, education tips in hindi, education news in hindi, education, google home

विश्व भर में गूगल असिस्टेंट तकनीक का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए एक खुशखबरी है। अब गूगल होम और एंड्रॉएड स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अंग्रेजी के अलावा आधा दर्जन अन्य भाषाओं में भी बात करने में सक्षम होंगे। इन भाषाओं में स्पेनिश, फे्रंच, जर्मन, इतालवी, जापानी और चीनी भाषा शामिल है। यानि गूगल असिस्टेंट उसी भाषा में आपको जवाब देगा जिसमें आपने सवाल पूछा है। कंपनी की ओर से फरवरी में इस संबंध में जानकारी दी गई थी।

ये भी पढ़ेः Learn English: इन घरेलू वस्तुओं की मदद से भी आप बोल सकते हैं इम्प्रेसिव इंग्लिश

ये भी पढ़ेः Kenny Troutt जिन्होंने तय किया सड़क से महल तक का सफर, जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

यह नई सुविधा अमरीका में एक से ज्यादा भाषा बोलने वाले परिवारों के लिए राहत लेकर आई है। ताजा जनगणना आंकड़ों के अनुसार अमरीका में २० फीसदी लोग घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा भी बोलते हैं। इनमें सबसे कॉमन भाषा है स्पेनिश। इसके बाद चीनी भाषा आती है। इससे गूगल को आभास हुआ कि उसे अपने उपयोगकर्ताओं की इस जरुरत को समझते हुए नए फीचर तैयार करने चाहिए। कंपनी को उम्मीद है कि यह नया फीचर अमरीका समेत विश्व के अलग-अलग देशों में लोगों को गूगल असिस्टेंट का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस फीचर में और भाषाएं बढ़ाने पर भी काम कर रहा है।

ये भी पढ़ेः बनें फाइनेंशियल एडवाइजर, शानदार कॅरियर के साथ कमाएंगे शानदार इनकम

ये भी पढ़ेः रोबोटिक इंजीनियरिंग सहित फॉरेन कोर्स की बढ़ रही है डिमांड, दिलाते हैं लाखों का पैकेज

दरअसल गूगल करीबी प्रतिद्वंद्वी अमेजन के इको स्पीकर से पीछे हैं। इसलिए कंपनी नई तकनीकों से बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। ईको के ४१ फीसदी बाजार की तुलना में गूगल होम का बाजार महज २७ फीसदी ही है।