
GATE 2021: कोरोना महामारी के बीच ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( Graduate Aptitude Test in Engineering ) तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है। अब गेट 2021 के राउंड 3 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल coap.iitd.ac.in पर जाकर सूची देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें जरूरी डिटेल्स क्रेडेंशियल्स लॉगिन करनी होगी। इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित की जा रही है।
13 जून के बाद होगा दस्तावेजों का सत्यापन
गेट ( Graduate Aptitude Test in Engineering) 2021 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट सूची से संतुष्ट छात्र 13 जून, 2021 तक अपने निर्णय की पुष्टि कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अपनी सीटों की पुष्टि करने के लिए समय सीमा बीतने से पहले ऑफर को स्वीकार करना होगा। GATE 2021 राउंड 3 काउंसलिंग में आवंटित सीट को स्वीकार करने वाले छात्र संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट्स को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल, या सीओएपी पर रजिस्टर्ड करके उम्मीदवार एमटेक प्रोगाम में दाखिला ले सकते हैं।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2021 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट coap.iitd.ac.in पर जाएं। इसके बाद लॉग इन टैब पर क्लिक करें। यहां पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। इसके बाद एक बार लॉग इन करने के बाद आप आवेदन किए गए प्रत्येक संस्थान की स्थिति देख पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के पास स्वीकार और फ्रीज, रिटेन एंड वेट और रिजेक्ट एंड वेट का विकल्प होगा। यहां दिए विकल्पों के जरिए आप सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके बाद उसका एक प्रिंट कॉपी आगे के लिए अपने पास रख लें।
Web Title: Graduate Aptitude Test In Engineering 2021 Round 3 Allotment Lists Released
Updated on:
12 Jun 2021, 2:27 PM IST
Published on:
12 Jun 2021, 2:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.